Team Edubeats
| Updated:Dec 02, 2019हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ वीभत्स घटना की हर तरफ निंदा हो रही है। छात्र संगठन एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने इस नृशंस हत्या और रेप का देशव्यापी विरोध करते हुए रैली निकाली। देश की राजधानी दिल्ली, हैदराबाद, उत्तर प्रदेश, एवं अन्य कई राज्यों में जोरदार प्रदर्शन किया।
एनएसयूआई बागपत के कार्यकर्ताओं ने हैदराबाद में डॉक्टर प्रियंका रेड्डी के बलात्कार और हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकाला।
एनएसयूआई द्वारा राजस्थान विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर ड्रा प्रियंका रेड्डी के अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दिलवाने व बलात्कारियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
एनएसयूआई बिहार (सुपौल) के द्वारा हैदराबाद में दरिंदगी की शिकार हुई प्रियंका रेड्डी की दिवंगत आत्मा की शांति लिए कैंडल मार्च निकाला गया व दुष्कर्म करने वाले दरिंदो के लिए सरकार से फांसी की सजा की मांग की गई।
प्रियंका हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं जैसे तमाम नारोंं के साथ गुजरात एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने इस नृशंस हत्या और रेप के लिए सरकार से फांसी की सजा की मांग की एवं मोमबत्ती जलाकर दिवागंत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के क्षेत्र बनारस में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बेहद शान्तिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन किया। काशी हिंदु विश्वविद्यालय के मुख्यद्वार पर हाथों में तख्ती लिए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार का भी विरोध किया।
एनएसयूआई द्वारा पौड़ी व डाकपत्थर देहरादून में डॉ प्रियंका रेड्डी के बलात्कार के दोषियों को फांसी की सजा के लिए प्रदर्शन किया गया व उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
हैदराबाद में घटित वीभत्स घटना के विरोध में एनएसयूआई जमशेदपुर के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया व आरोपियों को तत्काल फांसी की सजा देने की मांग की।