Team Edubeats
| Updated:Jan 17, 2022लखनऊ
कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए यूपी पॉलिटेक्निक दिसंबर परीक्षा 2021 स्थगित कर दी गई है। तकनीकी शिक्षा परिषद द्वारा विषम सेमेस्टर या विशेष बैक पेपर या मल्टी प्वाइंट एंट्री एंड क्रेडिट सिस्टम दिसंबर 2021 परीक्षा 20 जनवरी से शुरू होने वाली थी। जिसे अब मार्च 2022 में आयोजित किया जाएगा। बताते चलें कि उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमित मामलों के चलते छात्र और अभिभावक परीक्षा स्थगित करने की मांग भी कर रहे थे।
काउंसिल द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, 16 जनवरी 2022 को प्राविधि शिक्षा उ0 प्र0 कानपुर की अध्यक्षता में परिषद की परीक्षा समिति की बैठक हुई। जिसमें कोविड-19 के बढ़ते सक्रमण और विधान सभा चुनाव 2022 की वजह से पॉलिटेक्टनिक परीक्षाएं स्थगित कर दी गई। ये परीक्षा अब 15 मार्च 2022 से शुरू होंगी। इसके अलावा छात्रों की सम सेमेस्टर की ऑनलाइन क्लासेस 22 जनवरी 2022 से शुरू की जाएंगी।
यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा के एप्लीकेश फॉर्म दिसंबर 2021 के अंतिम सप्ताह में भरे गए थे। यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा 3 घंटे का पेपर है, जिसमें लगभग 100 प्रश्न हैं। परीक्षा केवल हिंदी और अंग्रेजी में ली जाती है, जबकि प्रश्न मल्टीपल चॉइस क्वेश्न बेस्ड होते हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवार को 4 अंक दिए जांएगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग के तौर पर 1 अंक काटा जाएगा।